नौशेरा डिग्री कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने के संदेश के साथ प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी भी दी गई।