वसंत पंचमी पर मथवार में बावा बल्लो देवस्थान पर 712वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य पुजारी पंडित अमीर चंद और देवस्थान के प्रमुख सेवक बाबा यशपाल शर्मा की मौजूदगी में सभी विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। पूजा-अर्चना करने के साथ ही हवन कर विश्व में सुख शांति की कामना की गई।