केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 151वें स्थापना दिवस पर कहा, " आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस के 151वें वर्ष पूरे हुए हैं और जब पिछले वर्ष इसके 150वीं सालगिराह थी तो पीएम मोदी ने स्वयं समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमें मार्गदर्शन और हौसला दिया। गत 11 वर्षों में कई गुना अधिक इसकी क्षमताओं में वृद्धि हुई जहां एक जमाने में 2013-14 में मात्र 17 वेदर रडार हुआ करते थे आज उसकी संख्या बढ़कर 47 से ऊपर चली गई है यानी 3 गुना और वृद्धि हो गई है। वेदर फोरकास्ट की क्षमता में लगभग 40-45% बढ़ोतरी हुई है...आज इस अवसर पर नई घोषणा ये है कि देश के चार शहरों में 50 अतिरिक्त नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित करेंगे। उनमें एक दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई और पुणे होगा। इसके साथ-साथ बाकि और शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा