बिजली लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस समस्या को लेकर वुधवार को पुर्व सरपंच रामपाल शर्मा, पुर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा की देखरेख में बिजली विभाग के अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि घौ ब्राह्मणा,गरवाल,जख आदि गांवों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति के दौरान भी लो वोल्टेज की समस्या वनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जिस कारण पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। पुर्व सरपंचों ने बताया कि खासतौर पर महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो नगरवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।वाद में प्रतिनिधि मंडल ने बिजली कटौती को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।इस मौके पर बिजली विभाग के एक्सियन जावेद हुसेन ने इस लोगों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल रही परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।