गांदरबल में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और माकपा के नेताओं ने एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में सभी दलों ने लोकतंत्र और मतदान अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई।