13 सितंबर को जिले मे बड़े स्तर की हाफ मैराथन होने जा रही है। भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से देविका स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ में 15 से 45 वर्ष तक के लोग भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त से ऑनलाइन शुरू हो गया है।