फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: खराब मौसम के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा, लखनपुर में श्रद्धालुओं ने बनाया भक्ति का माहौल

कठुआ के लखनपुर में खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, जिसके चलते देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहीं रोका गया है। इस दौरान लखनपुर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कहीं गुजराती तो कहीं मारवाड़ी लोक भजनों के जरिए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का गुणगान कर रहे हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि जब भोले बाबा ने बुलाया है, तो चाहे यात्रा 4-5 दिन के लिए स्थगित क्यों न हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि अब जब यहां तक पहुंचे हैं तो बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करके ही लौटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें