एकता दिवस परेड-2026 के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और लद्दाख पुलिस की संयुक्त बाइक रैली 15 अक्तूबर को लखनपुर पहुंची, जहां 19 जेकेएपी आईआर और कठुआ जिला पुलिस ने रैली का स्वागत किया। 'नशे के खिलाफ जंग’ थीम पर निकाली गई इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का संदेश देना है।