बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की जमकर खिंचाई की है। मुलायम के गढ़ मैनपुरी में एक रैली में योगी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए अपशकुन बन चुके हैं और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह इस गठबंधन का खुलेआम विरोध जता चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अब मुलायम को लगता है कि अखिलेश ने कांग्रेस से छीना गया वोटबैंक वापस उसकी झोली में डाल दिया।