दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित हिंदू महापंचायत में एक बयान के बाद तीन लोगों पर एफ आई आर दर्ज हुई है। यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो की चर्चा सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच हो रही है। आइए आपको बताते हैं दरअसल वीडियो क्या है और पूरा मामला क्या है। प्रसिद्ध डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है और इसीलिए यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है।