पंजाब में भी सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन एंटी इनकमबैंसी से जूझ रहा है। बादल परिवार पर विरोधियों ने कई तरह के घोटालों के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस भी 10 साल बाद राज्य में सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है । कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के सहारे पंजाब में परचम फहराना चाह रही है , लेकिन केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी लोकसभा चुनाव की तरह से राज्य में कुछ नया कमाल दिखाने का दावा कर रही है। कुल मिलाकर पंजाब में फिलहाल त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है।