UP Bye Election 2024 : हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के नौ विधायक सांसद निर्वाचित हुए थे। इन विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब सांसद बन गए हैं। इसके अलावा, सपा के एक विधायक इरफान सोलंकी को अयोग्य करार दिए जाने से उनकी सीट रिक्त है। उत्तर प्रदेश की इन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।