देश में पिछले कुछ दिनाे से हिट एंड रन के नए कानून काे लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते खूब हाहाकार मचा। हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवरों की चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। कानून में बदलाव पर विचार करने के साथ ही हड़ताल वापसी का फैसला लिया गया। हालांकि, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ड्राइवर संगठन ने हड़ताल तो वापस ले ली, लेकिन सरकार की अगली नीति का वह इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि, क्या राम मंदिर उद्घाटन और लोकसभा चुनावों के चलते सरकार बैकफुट पर आई है?