फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit And Run Law: विरोध-प्रदर्शन कर रहें ट्रक ड्राइवरों का समर्थन करते हुए सरकार पर भड़के राहुल गांधी

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 03 Jan 2024 02:16 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और ट्रक चालकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए कहा कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। ड्राइवरों का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के कानून बनाने की ज़िद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है। जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में शहंशाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी जीवनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। और साथ ही, इस कानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा दे सकता है। लोकतंत्र को चाबुक से चलाने वाली सरकार ‘शहंशाह के फरमान’ और ‘न्याय’ के बीच का फर्क भूल चुकी है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें