मथुरा की रहने वाली प्रेरणा शर्मा ने 8 मिनट 33 सेकेंड में 500 नंबर्स याद करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस कामयाबी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड यूएसए के लैंस शिरहर्ट ने 300 नंबर्स को याद कर बनाया था। सैकड़ों स्टूडेंट्स और ऑफिसर्स के सामने प्रेरणा ने यह करिश्मा कर दिखाया।आज प्रेरणा ‘मेमोरी गर्ल’के नाम से मशहूर है।