हिमाचल के सिरमौर जिले के एक गांव के धंसने की खबर को अमर उजाला के प्रमुखता से उठाने के बाद उद्योग विभाग का जिओलॉजिकल विंग हरकत में आ गया है। गांव में मकानों में आई दरारों की वजह जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन शुरू हो गया है, जिसके तहत वैज्ञानिकों की एक टीम निरीक्षण के लिए खतवाड़ गांव पहुंची। शुरुआती जांच के बाद वैज्ञानिक कह रहे हैं कि जमीन की ऊपरी परत के खिसकना से गांव धंस रहा है, इसे वैज्ञानिक भाषा में क्रीप मूवमेंट कहा जाता है। अब प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है।