बीएसएफ जवान तेज बहादुर की पत्नी ने खराब खाने के आरोपों की सीबीआई जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच बीएसएफ से कराना गलत है, सीबीआई को जांच सौंपनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा, अगर उनके पति को मीडिया से बात करने दी जाए, तो वो अपना पक्ष सही तरीके से रख सकते हैं।