गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक तेंदुआ घुस आया। भरे बाजार में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला बोल दिया। जिसके बाद तेंदुआ एक घर में जा छिपा। वन विभाग की टीम को पूरी रात लग गई पर वो तेंदुए को पकड़ नहीं पाई, जिसके बाद ट्रैंक्यूलाइजर्स का सहारा लेना पड़ा।