फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त हुई दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति

Wed, 04 Jan 2017 07:14 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहीम को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार के प्रयासों के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद इब्राहीम की 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ आईबी, रॉ, ईडी और सीबीआई के लगभग 50 अधिकारियों की टीम पिछले कई महीनों से दाऊद के पीछे लगी थीं। इस टीम के बनाए डोजियर को भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात को सौंपा था, जिसके बाद दाऊद पर कार्रवाई करते हुए यूएई ने दाऊद के होटल और कंपनियों के शेयर जब्त कर लिए। माना जा रहा है कि भारत सरकार के कहने पर हुई इस कार्रवाई से दाऊद इब्राहीम की कमर टूट जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें