फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में तैयार हो रही हैं समाज की कुरीतियों से लड़ने वाली पावर एंजल्स

गजेंद्र सिंह, भानु प्रताप भारद्वाज, अमर उजाला टीवी/ बरेली Updated Tue, 28 Mar 2017 12:40 AM IST

बरेली में मीना मंच के तहत स्कूलों में पावर एंजल्स तैयार की जा रही हैं। यहां जूनियर हाई स्कूल से बालिकाओं को चुना जा रहा है जो बोलने में मुखर हो और आवाज उठा सके। 65 बालिकाओं को हर स्कूल में तैनात किया जायेगा। ये बच्चियां अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएंगी। अगर इनके गांव या स्कूल में बालिकाओं के विरोध में कुछ होता है तो लड़कियां मामले को ऊपर तक पहुंचाएंगी। इसमें बाल विवाह, स्कूल न जाना, छेड़छाड़ व अन्य मुद्दे शामिल हैं। पुलिस, डॉक्टर्स और वकीलों ने इनको ट्रेनिंग दी है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें