आंध्र प्रदेश के किसान नेता और यावत सामान्य रैतू संगम के अध्यक्ष राजा राम रेड्डी ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे हैं और जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। पहले उन्होंने देश और आंध्र प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोला और अब उत्तर प्रदेश की जनता से भी पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं।