उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। देहरादून में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। हालांकि इस मौके पर सुरक्षाबलों को समर्थकों की भारी भीड़ से निपटने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।