फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना

Sun, 13 Sep 2026 11:07 AM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत दौरे के दौरान अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। अनवर इब्राहिम ने 1965 की हिंदी फिल्म तीन देवियां का लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया और इसका वीडियो भी शेयर किया। इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और संगीत एसडी बर्मन का था। जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया देखते ही देखते ये वायरल हो गया...वीडियो में इब्राहिम भारत के पियानो बजाने वाले कलाकार के साथ फुरसत के पलों में 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाना गुनगुनाते देखे गए। एक्स हैंडल पर ये वीडियो साझा किए जाने के बाद यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें