कन्नौज के गांव डिल्लीया भूड़ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक घर में बारातियों के लिए चाय बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन तीन लोग आग की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने सिलेंडर को तुरंत खुले खेतों में रखवाया और लोगों को वहां से दूर हटाया, साथ ही घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।