राजस्थान में LPG गैस का संकट अब एक गंभीर आर्थिक आपदा का रूप ले चुका है। सरकारी तेल कंपनियों की सप्लाई ठप होने से प्रदेश के 1.43 लाख होटल, रेस्टोरेंट और हलवाई कारोबारियों के सामने ताला लगाने की नौबत आ गई है। जहाँ बाजार को रोजाना 1 लाख कमर्शियल सिलेंडरों की दरकार है, वहीं सप्लाई 50% से भी कम रह गई है।