उत्तर प्रदेश के सबसे भरोसेमंद अखबार अमर उजाला ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कानपुर शहर के बुद्धिजीवी इकट्ठा हुए, जिसमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर चुनाव में विकास को मुद्दा बनाने पर चर्चा की गई।