मनाली में पूरे तीन साल बाद मार्च के महीने में बर्फबारी हुई, जिसे देख सैलानी झूम उठे। आखिरी बार साल 2014 मार्च में यहां रिकॉर्ड बर्फबारी हुई थी। मनाली के अलावा रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, केलांग और किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। कई सालों बाद मार्च में हुई बर्फबारी से यहां के कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।