गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई ना होने क वजह से 60 से ज्यादा बच्चों के मरने की घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग कर ली।