नोएडा में एक एक्सपोर्ट हाउस में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। जैसे ही आग भड़कने की खबर मिली तुरंत ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाने में लगभग दो घंटे का वक्त लग गया। दमकलकर्मी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग किन कारणों से लगी।