जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर किसानों ने पथराव किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनसभा के दौरान इन प्रदर्शनकारियों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को हमीरपुर और कानपुर देहात की पुलिस पहुंची तो किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसानों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।