फैजाबाद में गुमनामी बाबा का मंगलवार को 26वां और आखिरी बक्सा खोला गया। बक्से के खुलते ही यह रहस्य और गहरा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और गुमनामी बाबा एक ही व्यक्ति थे। गुमनामी बाबा के 26वें बक्से में से बुधवार को रोलेक्स और ओमेगा ब्रैंड की रिस्ट वॉच, एक सिगार का पैकेट व उसका पाइप बरामद हुआ है। जांच कर रही टीम का कहना है कि ये सामान बाबा के सुभाषचंद्र बोस होने की ओर इशारा करते हैं।आजाद हिंद फौज की गुप्तचर शाखा के पीएम राय के लिखे कई पत्र भी मिले हैं। गुमनामी बाबा के सामान को लावारिस मानकर नीलाम किया जा रहा था।