चैत्र माह की शुरुआत में संगम नगरी इलाहाबाद शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों की गवाह बनी। लखनऊ के भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति विदुषी श्रुति सडोलिकर ने सितार, तबले और हारमोनियम के साथ शास्त्रीय गीत प्रस्तुत किए। इलाहाबाद संग्रहालय में हुए इस कार्यक्रम में विदुषी के गायन को सुनकर वहां मौजूद श्रोता भावविभोर हो गए।