देशभर में 68वें गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन जगमगा उठा। तिरंगे की रोशनी में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस बेहद खूबसूरत नजर आया। वहीं, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। इस बार गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान खुद यूएई के प्रिंस मोहम्मद बिन जैद नहयान हैं।