यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीएसपी अध्यक्ष मायावती पार्टी के 401 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। मायावती ने 2007 की तरह एक बार सोशल इंजीनियरिंग पर दांव खेला है। 401 उम्मीदवारों की लिस्ट में अगड़ी जातियों को 27 फीसदी, मुसलमानों को 23 फीसदी, पिछड़ा वर्ग को 25 और दलितों को 25 फीसदी टिकट दिए हैं। साफ है कि मायावती दो तरह से यूपी चुनाव में अपने विरोधियों पर बढ़त लेना चाहती हैं, एक तो सबसे पहले उम्मीदवारों का ऐलान करके और दूसरे सभी जातियों को बराबरी से टिकट देकर।