Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले चुनाव की तुलना में यह करीब 8.5 प्रतिशत ज्यादा है। तेज मतदान किसके पक्ष में हुआ है और किसे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसको लेकर अटकलें जारी हैं।
एनडीए ने दावा किया है कि यह भाजपा-जदयू सरकार के पक्ष में की गई प्रो-इनकंबेंसी वोटिंग है। उसका दावा है कि भाजपा की कई सरकारों ने प्रो इनकंबेंसी फैक्टर के सहारे केंद्र से लेकर कई राज्यों में मजबूत वापसी की है। यही ट्रेंड बिहार में भी दिखाई दे रहा है। वहीं, विपक्ष ने इसे सत्ता में बदलाव किए किया गया मतदान बताया है।
मतदान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का एक कारण जीविका दीदी योजना के अंतर्गत बिहार की 1.40 करोड़ महिलाओं को मिली दस-दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी हो सकती है।