फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, RJD ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 08 Nov 2025 09:08 PM IST

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने एक वीडियो शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झाखरा और शीतलपट्टी गांव में मतदान के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियां भारी मात्रा में फेंकी मिलीं है। 

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। आरजेडी ने दावा किया है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश की गई है। आरजेडी ने वीडियो जारी करते हुए शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, "समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली।

आरजेडी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा सवाल उठाया है। RJD ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है।"

सूचना मिलते ही समस्तीपुर डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी कुणाल कुमार और राजद प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग की। जिलाधिकारी व निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सरायरंजन थाना में FIR दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी चुनाव कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें