बनारस में गंगा किनारे कलाकारों ने रेत पर खूबसूरत आकृतियां उकेरी। कलाकारों ने इस एटीएम, पेटीएम और कैशलेस जैसी परिकल्पना को भी रेत पर साकार किया। ‘रेत पर आकृति की खोज’ के तहत अलग-अलग समूहों में तकरीबन चार सौ कलाकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम कला गुरु रामछाटपार की 74वीं जयंती पर राम छाटपार शिल्प न्यास की ओर से आयोजित था।