शाहजहांपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर हमला बोला। मायावती और अखिलेश का घेराव करते हुए शाह ने कहा, यूपी का विकास बुआ और भतीजे के बीच फंस कर रह गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें यूपी में आलू के पैदावर का तो पता नहीं है, वो क्या बदलेंगे यूपी। इस बीच नोटबंदी पर भी शाह ने ममता और मायावती पर कटाक्ष किया।