फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका पहुंचने से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया ये वेलकम गिफ्ट!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jun 2017 08:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से ठीक तीन दिन पहले भारत को अमेरिका ने तोहफे में 22 ड्रोन विमान दे दिए हैं। दरअसल अमेरिका के साथ भारत का 22 ड्रोन का सौदा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ था। लेकिन तब से इसकी बिक्री को अमेरिकी सरकार से मंजूरी नहीं मिली थी। ये सौदा दो से तीन अरब डॉलर का होगा। ये ऐसी पहली डील है, जो अमेरिका ने किसी गैर नाटो सदस्य देश के साथ की है। प्रधानमंत्री की वाशिंगटन यात्रा से पहले इस सौदे की मंजूरी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने की दृष्टि से बड़ा फैसला माना जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद अब भारतीय सेना को ड्रोन मिलने से 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर नजर रखने में काफी मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें