सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच करेगी। जानकारी के अनुसार सीबीआई उनके खिलाफ टॉक-टू-एके मीडिया कैंपन मामले की जांच करेगी। यह मीडिया कैंपन सोशल मीडिया पर पिछले साल चलाया गया था, जिसकी सत्यता पर कुछ मीडिया रिपोर्टों के जरिये उस समय सवाल भी उठाया गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी गलत तरीके से बेटी को सलाहकार बनाने की जांच होगी। सीबीआई की ओर से जांच शुरू होने के बाद मनीष सिसोदिया से लेकर अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास तक सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।