नोटबंदी के एक महीना बाद क्या है जनता की राय? ये जानने के लिए अमर उजाला ने चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों से बात की तो नोटबंदी को लेकर दो राय देखने को मिली। जहां चंडीगढ़ में लोगों ने प्रधानमंत्री के नोट बैन के फैसले को सही बताया। तो वहीं मोहाली में नोटबंदी ने व्यापारियों की टेंशन बढ़ा रखी है। नोटबंदी के बाद से व्यापारियों का कारोबार ठप पड़ा है, शोरूम का किराया तक निकालना मुश्किल हो गया है।