एसिड अटैक के पांच पीड़ित और एक ट्रांसजेंडर ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी ज्वाइन कर ली है। इन लोगों को क्वालिफिकेशन के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट पर क्लेरिकल जॉब दी गई है। ये अब तक का ऐसा पहला मामला माना जा रहा है जब हाईकोर्ट में एसिड अटैक की पीड़ितों और ट्रांसजेंडर को नौकरी मिली हो। उम्मीद ये भी है कि ये फैसला दूसरे इंस्टीट्यूशंस के लिए भी एक मिसाल कायम करेगा।