फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब :में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए

अंब(ऊना)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंब में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों पर पूरी तरह ताला लग चुका है और राज्य कई दशक पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की कार्यशैली भी प्रदेश के लिए एक बड़ी आपदा साबित हुई है, जिससे जनता में भारी निराशा है। पूर्व भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अकेले चिंतपूर्णी क्षेत्र में सड़कों के सुधार पर 350 करोड़ और जल शक्ति विभाग के जरिए पेयजल योजनाओं पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे कुल मिलाकर क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतरे थे। इसके विपरीत मौजूदा सरकार ने जनसुविधा के लिए खोले गए जल शक्ति विभाग के उपमंडल जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद कर दिया। जयराम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने का श्रेय भाजपा को देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव टालना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़कर चुनाव संपन्न करवाए, जिसमें 70 फीसदी से अधिक भाजपा समर्थित प्रतिनिधि चुनकर आए। 12 में से 11 जिला परिषदों और 4 में से 3 नगर निगमों में भाजपा काबिज हुई। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये देने की चुनावी गारंटी के विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों के गठन जैसे मुद्दे उछाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें