पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस विधायकों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने तीन वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन कांग्रेस के विधायक अब तक केवल निरीक्षण ही कर रहे हैं, धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की उम्मीद में कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार और उसके विधायक केवल दौरे, बैठकों और निरीक्षणों तक सीमित रह गए हैं।