फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शाम ढलते ही दम तोड़ रहे प्रशासन के दावे, हाईवे किनारे नॉनवेज ढाबों और शराब ठेकों के बाहर खड़ी हो रहीं गाड़ियां

Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 12:41 PM IST

ऊना जिला प्रशासन की ओर से शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी वाहनों की पार्किंग को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। किसी भी दुकान के बाहर अगर कोई वहां रुकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन रात 8:00 बजे के बाद शहर की नॉनवेज की दुकानों और शराब की दुकानों के बाहर अवैध तरीके से गाड़ियां रखी जा रही हैं। कई गाड़ियां 10 से 15 मिनट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बुधवार रात को देखा गया जब एमसी पार्क के सामने कई गाड़ियां करीब 15 से 20 मिनट रोकी गईं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर शहर के व्यापारी इसी चीज की मांग कर रहे कि उनकी दुकानों के आगे केवल पांच मिनट के लिए ही ग्राहकों की गाड़ियां रोकने की अनुमति दी जाए लेकिन प्रशासन उसको लेकर कोई अनुमति नहीं दे रहा। दूसरी ओर नॉनवेज और शराब की दुकानों के आगे 15 से 30 मिनट तक गाड़ियां रुक रही और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें