कुटलैहड़ क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था उड़ान फाउंडेशन एसोसिएशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान का परिचय देते हुए रविवार को होटल आशीर्वाद बंगाणा में अपना तीसरा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा विवेक शर्मा उपस्थित रहे। बही संस्था के अध्यक्ष योगराज भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस समारोह में संस्था द्वारा चार दर्जन के करीब होनहार विद्यार्थियों तथा नैशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने बाले खिलाडियों सहित समाज में विशेष योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।उड़ान फाउंडेशन ऐसोसिएशन बीते तीन वर्षों से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर रही है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स्कूली बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई सामग्री, आर्थिक सहायता, वर्दी, फीस और कोचिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही, उन युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। समारोह के दौरान मंच पर मुख्यतिथि विधायक विवेक शर्मा को उड़ान फाउंडेशन ऐसोसिएशन के संस्थापक डॉ. राममूर्ति शर्मा, अध्यक्ष योगराज भारद्वाज, उपाध्यक्ष प्यारे लाल,महासचिव सुखराम शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा,अनुपम शर्मा,रजनीश,सुशील राणा, अरविन्द शर्मा, मनीष शर्मा, राजीव भारद्वाज किरण शर्मा,भीम सिंह,सपना चंदेल सहित उड़ान फाउंडेशन ऐसोसिएशन के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।