फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 03:14 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन अक्टूबर 11,2025 से किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद कुलदीप कुमार सेवानिवृत्त अतिरिक्त शिक्षा निदेशक होंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता सत्या देवी जिला परिषद सदस्य करेंगी। इस बार विद्यालय की एनएसएस यूनिट नेरी गांब में भी स्वच्छता अभियान की दिशा में भी कार्य करेगी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिविर में विद्यालय के 21 स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने दी। इस अवसर अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, मनिन्दर कुमार एनएसएस अधिकारी, धीरज कतना प्रवक्ता, विजय कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता, सोमिन्दर सिंह डीएम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें