फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात होमगार्ड जवानों की तनख्वाह अटकी, बढ़ी परेशानी

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:14 PM IST

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड जवानों को समय पर तनख्वाह न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। लगभग 150 जवानों और फायर बिग्रेड कर्मियों को मई महीने की तनख्वाह अभी तक नहीं मिली है, जबकि जून महीने की 12तारीख हो चुकी है। जवानों को अपने घर का खर्चा, बच्चों की फीस, बैंकों की किस्तें, दूध वाले का पैसा, दुकानदारों का राशन का पैसा और अन्य खर्चे निकालना मुश्किल हो रहा है। इससे जवान हताश और परेशान हैं। मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी हर महीने जवानों की तनख्वाह देता है, लेकिन इस बार समय पर तनख्वाह न मिलने से जवानों को परेशानी हो रही है। जवानों ने मंदिर प्रशासन से जल्द से जल्द तनखाह दिलवाने की मांग की है। जवानों ने कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द उनकी तनखाह मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने घर का खर्चा निकाल सकें। जवानों ने मंदिर प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे उनकी तनखाह के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें