स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथों पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने की अपील की। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।