फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा ने की पिपलू मेला एवं कुटलैहड़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:09 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पारंपरिक पिपलू मेला 5 से 7 जून तक आयोजित होगा जबकि 7 जून की शाम को पहली बार भव्य “कुटलैहड़ महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों ऐतिहासिक आयोजनों को सुनियोजित और स्मरणीय बनाने के लिए आज विधायक  विवेक शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया। बैठक में सुरक्षा, सफाई, यातायात नियंत्रण, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सांस्कृतिक गतिविधियों, मंच व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समन्वय से कार्य करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक शर्मा ने कहा पिपलू मेला हमारी परंपरा और कुटलैहड़ की विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहा कुटलैहड़ महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नये आयाम देगा।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति के अनुरूप सभी तैयारियां उत्तम स्तर पर पूरी की जाएं। अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे दोनों आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें, और इन्हें एक ऐतिहासिक व यादगार उत्सव के रूप में स्थापित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें